फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मैराथन सभी को साथ जोड़ने का काम करती है- सत्येंद्र सिसौदिया

Thu, 01 Jun 2023 08:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में शामिल हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया बोले कि मैराथन लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है।
विज्ञापन
Merathon - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैराथन सभी को साथ जोड़ने का काम करती है, खिलाड़ी साथ दौड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। गुरुवार को महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा की मैराथन दौड़ के समापन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए ये बातें कहीं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए सिसौदिया ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री खेलों के प्रति कितने लगनशील हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। हमेशा खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया। मैराथन में सबसे पीछे रहने वाले खिलाड़ी को भी निराश नहीं होना है, वो भी एक दिन जीतेंगे।

प्रदेश व केंद्र में हमारी सरकार खिलाड़ियों को लेकर बेहद सजग है, सभी आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। मैराथन वो है जो सभी को साथ जोड़ने का काम करती है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, कमलदत्त शर्मा सहित अन्य नेताओं ने मैराथन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन


मैराथन दौड़ में अक्षय दौड़े सबसे तेज
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन में सबसे तेज अक्षय दौड़े, उन्होंने पहले स्थान पर बाजी मारी। मैराथन दौड़ कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर कमिश्नरी पार्क से होते हुए एसएसपी कार्यालय रोड से होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से होते हुए जेल चुंगी, विक्टोरिया पार्क से वापिस कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर ही संपन्न हुई। 4.5 किमी. दौड़ अक्षय प्रथम, दूसरे नंबर पर विशाल , प्रशांत तीसरे नंबर पर, चौथा स्थान सौरभ यादव, पांचवा स्थान सचिन कुमार और देवेंद्र कुमार छठे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें