फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे में मेरठ के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

Sat, 14 Oct 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
परिवार के साथ नपेंद्र कुमार सिंह और माता-पिता के साथ अन्नू चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में पीसीएस-जे 2016 के नतीजे में मेरठ के 12 मेधावियों ने सफलता हासिल की है। इनमें कई ऐसे हैं जिन्होंने मेरठ कॉलेज से पढ़ाई की है। किसी ने पहले प्रयास में जज बनकर सफलता का परचम लहराया तो किसी ने छठे प्रयास में कामयाबी हासिल की। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। 
विज्ञापन


गंगानगर बी छह निवासी नपेंद्र कुमार पुत्र साहब सिंह ने छठे प्रयास में सफलता हासिल की। यूपी पीसीएस जे का यह उनका दूसरा प्रयास था। मूलरूप से बुलंदशहर के सेगा गांव के रहने वाले हैं। पिता इफको से डिप्टी मैनेजर के पद से रिटायर हैं। 2009 में शादी हुई।

पत्नी मधुलिका शांति निकेतन स्कूल में शिक्षिका हैं। नपेंद्र का कहना है परिवार का पूरा सपोर्ट रहा। लगातार की गई मेहनत रंग लाई। कंकरखेड़ा निवासी अश्विनी पंवार भी जज बने हैं। इसके अलावा मेघा अग्रवाल, अलका, शालिनी, आंचल, निशा तोमर और अंकित चौधरी ने भी पीसीएस जे में सफलता पाई है। सभी के घरों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


गंगानगर एच ब्लॉक निवासी बीरपाल सिंह की बेटी अन्नू चौधरी ने पहले ही प्रयास में पीसीएस जे में सफलता प्राप्त की। रजपुरा गांव की मूल निवासी अन्नू के ताऊ राजपाल सिंह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। 2015 में सीसीएसयू कैंपस में बीए एलएलबी की। क्लैट दिया।

नालसार कॉलेज हैदराबाद से 2016 में एलएलएम किया। अन्नू का कहना है मेहनत से पढ़ो, पढ़ाई मत छोड़ो सफलता जरूर मिलेगी। मेरठ के जागृति विहार निवासी पूर्व अपर जिला जज व वर्तमान में न्याय मित्र उदय सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह ने पीसीएस जे परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर कर ली है। प्रज्ञा ने 2013 में नालसार हैदराबाद विवि से लॉ की पढ़ाई की। वर्तमान में  वह पावर ग्रिड कारपोरेशन में बतौर लीगल एडवाइजर तैनात हैं।
विज्ञापन

पहले बहन-जीजा बने, अब खुद

विभा धामा और प्रज्ञा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ कॉलेज से एलएलबी और एलएलएम करने वाली विभा धामा ने पीसीएस जे में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। मूल रूप से खेकड़ा निवासी विभा के पिता महिपाल सिंह किसान हैं। बड़ी बहन अंकिता धामा और जीजा नरेंद्र कुमार 2015 में जज बने। दोनों बिजनौर में सिविल जज हैं। विभा ने सफलता में डॉ. पल्लव अग्रवाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. द्वारिका प्रसाद, जज संजयवीर व वेदपाल का योगदान बताया। 

इंस्पेक्टर की बेटी राशि बनी जज 
मोदीपुरम के ग्रीन एस्टेट निवासी पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह और अर्चना की बेटी राशि तोमर ने पीसीएस जे परीक्षा में 124वीं रैंक पाकर परिजनों का नाम रोशन कर दिया। अजीत सिंह मुरादाबाद जनपद में तैनात हैं। हाल में ही उनका तबादला अमरोहा से हुआ है। राशि ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और फिर पीसीएस जे की तैयारी में लग गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें