फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़। केपी इंटर नेशनल स्कूल की मैधावी छात्रा सृ​ष्टि गोदारा को प्रधानाचार्या बबीता रा
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड के नतीजों में केपी इंटरनेशनल स्कूल ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। केपी इंटर नेशनल स्कूल के छात्र दीपांशी, लक्षिता, लक्ष्य, लक्षित, सृष्टि गोदारा, सिया, रिया, प्रियांशी त्यागी, ईशा, आयुष आदि द्वारा सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। सम्मान समारोह में स्कूल चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी, प्रधानाचार्य बबीता राणा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी ने कहा हमारी प्राथमिकता केवल शिक्षा देना नही बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के मार्ग पर ले जाना है। प्रधानाचार्य बबीता राणा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश का भविष्य बताया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें