मवाना। कृषक इंटर काॅलिज के पंडित चेतराम शर्मा स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन संजीव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। कृषक इण्टर कालिज हमेशा से प्रतिभावान छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित पटल प्रदान करते हुए उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान करता रहा है। अपनी इसी ऐतिहासिक विरासत की परिपाटी के अनुरूप आज हम स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग, सोलो डांस, सोलो सोंग, नुक्कड नाटक व एंकरिंग आदि प्रस्तुति देने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर रहे हैं। तत्पश्चात सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।