संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अदीबा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग में साक्षी, वाणिज्य वर्ग में नबिया, कला वर्ग में सपना और व्यवसायिक वर्ग में रिहाना ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि फादर मार्टिन रहे। इसके अलावा सरधना नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम, शावेज अंसारी, ऐनुद्दीन शाह, असद गालिब सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। एक चैरिटेबल संस्था द्वारा भी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदीबा और विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर मीना नायडू और शिक्षिकाओं को भी उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।