फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस पर मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवसपर विज्ञान घर, बिजली बंबा बाईपास में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा रचनात्मक प्रतिभा रखने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों सहित करीब 100 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सोनिया, इशिका, पलक डागर, ओजस्वी, मानवी, तान्या, अक्षरा खान, मुस्कान, रुकैया सैफी और नैना सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा तोमर और डॉ. मितिका शर्मा ने भी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें