उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विकास भवन में हुआ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विकास भवन के सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, बिजनौर नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, डॉ. बीरबल सिंह ने राज्य की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक लाख रुपये का चेक, एक टेबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जनपद की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त 10 छात्र छात्राओं को इक्कीस हजार रुपये, एक टैबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2024 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र और उनके परिजन खुश रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लोकभवन उप्र लखनऊ में सम्मानित किए गए कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया।
ये हैं राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी
- रिद्धिमा - केपीएस इंटर कालेज बिजनौर
- विपुल त्यागी - पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य इंटर कालेज रामनगर बिजनौर
- मानसी गुप्ता - लाला राधेश्याम एकेडमी नगीना
- अरुण कुमार - एसवीएम इंटर कालेज अफजलगढ बिजनौर।
जनपद स्तरीय इंटर के मेधावी छात्र छात्राएं
- विशाल कुमार - बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नहटौर
- तनिष्का ढाका - श्री विदुर गृह इंटर कालेज दारानगर विदुरकुटी बिजनौर
- अलीना परवीन - जीजीआईसी झालू बिजनौर
- अतुल कुमार - एसवीएम अफजलगढ़ बिजनौर
- भावना - आरएचएस हल्दौर
- तरुण कुमार - बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नहटौर
-आर्यन - श्री देवाशंकर एस वी एम किरतपुर
-अरीना परवीनव व इशिका अग्रवाल - केपी एस इंटर कालेज बिजनौर
-आयुशी चौहान - खालसा इंटर कालेज नूरपुर
-रक्षिता रानी - एस वी एम इंटर कालेज नूरपुर
-कशिश रानी - एस वी एम इंटर कालेज फीना
- इशिका चौहान - सेंट मेरीज इंटर कालेज फतेहाबाद नूरपुर
- डोली चौहान, सुहानी व उपासना - एलकेपीआईसी भगतालाला
- वाणी चौहान - एसवीएम नजीबाबाद
- अक्षित चौहान -एसवीएम धामपुर
- कविता रानी - एसवीएम हबीबवाला
- जाहिद खान - आर एम इंटर कॉलेज कश्मीरी
- नरेंद्र कुमार - सीडीआईसी हल्दौर