फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समारोह मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
कस्बा सरजापुर में बापूजी चौपाल पर छात्रों को सम्मानित करते अतिथि
विज्ञापन
किठौर। नगर पंचायत शाहजहांपुर स्थित बाबूजी की चौपाल पर स्वतंत्रता सेनानी बाबूजी इल्हाम उल्ला खान मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक बदरू इस्लाम खान और संचालन मुमताज आलम ने किया।
विज्ञापन

समारोह में क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, साहित्यकारों और समाज के सम्मानित लोगों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाईज खान को एमबीबीएस, अलीमा यूनुस खान को एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने पर सम्मानित किया गया। अतुफा खान और नुसरा को इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल, सानिया खान को पीएचडी, मानसी और मलीहा खान को एमए शानदार अंक प्राप्त करने मौलाना सऊद को उनकी पुस्तक लेखन के लिए और उमर खान को बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जूनिया खान, हिबा, अदीबा, गीता रानी और प्रीति रानी सहित अन्य मेधावी छात्राओं को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नवाजा गया।
इस अवसर पर मेहर-ए-आलम खान, अजीज आलम खान, नरूल इकराम खान, डॉ. यूसुफ खान, अनिल अग्रवाल, राजीव कुमार, रफीक खान, मोहम्मद यूसुफ खान, हाफिज नफीस, मुमताज आलम, शहजाद अख्तर खान, मतलूब खान सहित कस्बे के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें