फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही 30 डिग्री को पार कर जाएगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही 30 डिग्री को पार कर जाएगा पारा
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही दिन और रात का पारा भी बढ़ता जा रहा है। अभी 48 घंटे तक तापमान और चढे़गा। जल्द ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात में अभी गर्मी ज्यादा नहीं है, लेकिन दिन गर्म हो रहे हैं। चार दिन में करीब 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान में चार दिन में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अभी दो दिन और तापमान बढ़ेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें