फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 35 पार, अभी और चढेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क बना होने से पारा लगातार उछाल मार रहा है। जिससे गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहली बार पारा 35 पार पहुंचा। जिस कारण लोगों ने गर्मी महसूस की। वहीं, फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में तीसरी बार शुक्रवार को इस साल की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। एक अप्रैल को तापमान में आए उछाल से मौसम ने तेवर दिखा दिए थे। इसके बाद नियमित रूप से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। शुक्रवार को तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 35 पार पहुंच गया। जिस कारण दिन में लोगों ने गर्मी महसूस की। वहीं, हवाओं की रफ्तार भी अधिक नहीं रही। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन में पारा 38 के पार पहुंचने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 56 एवं न्यूनतम 25 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम मेें अभी उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का असर चढे़गा। आने वाले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 163 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें