फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय पर व्यापार संघ का हंगामा, डिस्ट्रिब्यूटर्स का पैसा वापस न करने आरोप

Tue, 28 Jan 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ में मंगल पांडेय नगर एपेक्स टावर स्थित एक टेलीकॉम कंपनी कार्यालय में संयुक्त व्यापार संघ और मेरठ डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन ने हंगामा किया। व्यापारियों ने कंपनी पर डिस्ट्रिब्यूटर्स का पैसा वापस न करने आरोप लगाया। इस बीच नारेबाजी की गई। वीडियो बना रहे कर्मचारियों के व्यापारियों ने मोबाइल छीन लिए। दोनों पक्षों में नोकझोंक बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई। व्यापार संघ अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद जियो अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा मेरठ के 15 डिस्ट्रिब्यूटर बंद किए जा चुके हैं। मोबाइल फोन आईडी के साथ बेचे जाते हैं। डिस्ट्रिब्यूटर पर कनेक्शन को बाध्य किया जा रहा है। इसी दबाव पर एक आईडी पर दो कनेक्शन बचनेे पर भी बाध्य किया जा रहा है। डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित 70 डिस्ट्रिब्यूटर और एजेंसी संचालकों ने विरोध प्रकट करते हुए कार्यालय पर हंगामा किया।

हालांकि इस बीच किसी कंपनी अधिकारी ने डिस्ट्रिब्यूटरों से बात नहीं की। हंगामे की सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख क्लस्टर हेड अरविंद रावत ने व्यापारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गुप्ता ने बताया कि डिस्ट्रिब्यूटरों को मेल भेजकर उनपर प्रतिदिन 30 सिम बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। गणपति एजेंसी, गुप्ता एंटरप्राइज और कंसल एजेंसी संचालक को कंपनी द्वारा धमकी दी जा रही है। 24 लाख रुपये डिस्ट्रिब्यूटर्स के कंपनी के जमा हैं, जिनका समाधान नहीं किया गया है।

कंपनी लगभग 150 हैंडसेट वापस नहीं ले रही है। जीएसटी का पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन मुदित मांगलिक, मनुल अग्रवाल, अभि सिंघल, जुगल किशोर, विपिन जुल्का और संयुक्त व्यापार संघ से अनुज सिंघल, अंकुर गोयल, विकास गिरधर, संजय जैन, तिलक नारंग, बिल्लू त्यागी, सुधांशु पाराशर, तरुण गोयल, सुमित ग्रोवर, विजय आनंद अग्रवाल, नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, आशु रस्तौगी, संजीव रस्तोगी मौजूद रहे।

समस्या का होगा समाधान
व्यापारियों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। संबंधित अधिकारी अवकाश पर हैं। दो दिन में कोई रास्ता निकालकर समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा। -  टेलिकॉम कंपनी के  क्लस्टर सपोर्ट हेड 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें