फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने वाणिज्य कर की टीम को लौटाया, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शारदा रोड पर बृहस्पतिवार को एक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां जांच करने पहुंची वाणिज्य कर की टीम को व्यापारियों ने बिना जांच के लौटा दिया। उन्होंने बिना आदेश सूचना देने से इनकार कर दिया। इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच कहासुनी हुई। हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर शशि भूषण करीब साढ़े चार बजे शारदा यूनाइटेड के डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र गुप्ता के यहां आए। उन्होंने खरीदारों की कंप्यूटर से निकलवाकर हार्ड कॉपी मांगी। इस दौरान व्यापारी जमा हो गए। उन्होंने इसका विरोध किया। कहा कि यह व्यापारी जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं। जब तक विभाग से लिखकर नहीं आएगा, सूची उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। यह तरीका भी गलत है कि किसी व्यापारी के यहां बड़ी संख्या में वाणिज्य कर की टीम पहुंच जाती है। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, संजू मित्तल, जूली, नरेंद्र गुप्ता और रजनीश कौशल आदि व्यापारी वहां रहे। इनके अलावा संयुक्त व्यापार संघ अरुण वशिष्ठ पैनल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह और उज्ज्वल अरोड़ा आदि पहुंचे। दूसरी तरफ, इस संबंध में वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर शशिभूषण सिंह का कहना है कि शहर में कई ऐसे बड़े-बड़े डिस्ट्रीब्यूटर हैं, जिनका टर्नओवर काफी ज्यादा है। सूचना है कि वे बिना टिन वाले व्यापारियों को सामान बेच रहे हैं। लिहाजा डिस्ट्रीब्यूटर की जांच करने का अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में टीम शारदा रोड पर डिस्ट्रीब्यूटर केयहां जांच करने के लिए गई थी। खरीदारों की सूची मांगी थी, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। अब उन्हें समन भेजा जाएगा।
10 डिस्ट्र्रीब्यूटर किए गए हैं चिह्नित
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि 10 डिस्ट्र्रीब्यूटर चिह्नित किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पड़ताल की जाएगी कि ये किन कारोबारियों को सामान बेच रहे हैं। अगर रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें