व्यापारियों ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने चेंबर ऑफ कामर्स में पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि एसएसपी अजय कुमार साहनी व विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और एसपी क्राइम राम अर्ज सिंह रहे। इस दौरान 31 पदाधिकारियों और महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने की। व्यापारियों के साथ हुई विभिन्न आपराधिक घटनाओं का पुलिस द्वारा खुलासा करने पर पुलिस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नौचंदी आशुतोष कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी तपेश्वर सागर, थाना प्रभारी सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता को टीम सहित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा और एसएसपी अजय कुमार साहनी ने शॉल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने व्यापारियों को पुलिस की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने फूलमाला तथा पगड़ी और शॉल पहनाकर एसएसपी अजय कुमार साहनी को सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष पद पर नीरज कौशिक को मनोनीत किया गया। महानगर में 31 पदाधिकारियों की विभिन्न पदों पर घोषणा की तथा व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समारोह में सरदार मंजीत सिंह कोछड़, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, बुंदू खां अंसारी, चौधरी सरताज गाजी, संजय शर्मा, हाजी सारिक, मंसूर भाई, तुषार चौधरी, अमित कंसल, पंकज शर्मा आदि रहे।