फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिलाओं से अभद्रता व मारपीट कर दबंगों ने घर में लगाई आग, मामला दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के बागपत में पांच लोगों ने घर में घुसकर चार महिलाओं से अभद्रता कर मारपीट कर दी। जब वे घर से बचकर भागी तो उन्होंने घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी नगदी और सामान जल चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन


लुहारी गांव में रविवार की तड़के लुहारी गांव में परिवार के लोग मजदूरी करने खेतों में गए और घर में उनकी पत्नी मौजूद थी। उसी समय रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोग घर में घुसे और घर में मौजूद महिला संगीता पत्नी सुखपाल, बाला देवी पत्नी तेजपाल, नरेशों पत्नी शौकीन, राधिका पत्नी मोनू निवासी लुहारी के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाकर महिलाएं घर से बाहर निकली तो दबंगों ने उनके घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकल। परिवार वालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। 

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंची और उसने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नगदी, घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें