मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग के खंडहर भवन में एक युवती के साथ तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। इस पर किसान उस तरफ गए तो तंत्र क्रिया में विघ्न होने के चलते तांत्रिक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। हालांकि युवक एवं युवती को बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
मवाना-हस्तिनापुर मार्ग स्थित कूड़ी कमालपुर झाल के समीप घने जंगल में सिंचाई विभाग का भवन था। यह फिलहाल खंडहर हो चुका है। इसमें सोमवार को एक युवक, युवती एवं तांत्रिक ने तंत्र क्रिया शुरू की। कुछ लोगों की निगाह पर इन पर पड़ी तो वे उसे ओर जाने लगे। तांत्रिक क्रिया में विघ्न होता देख तांत्रिक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। वहीं, तंत्रविद्या के फेर में उलझे युवक एवं युवती बाइक से गंगनहर के रास्ते फरार हो गए। किसानों को मौके पर सिगरेट, शराब की बोतल एवं तंत्र-मंत्र से संबंधित वस्तुएं मिलीं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया नहीं है।