मेरठ। हाईकोर्ट बेंच मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम मेरठ के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एडीएम न्यायिक सुदामा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि पश्चिम यूपी की जनता दुनिया का सबसे महंगा न्याय पाने के लिए विवश है। जबकि सरकार की प्राथमिकता सस्ता व सुलभ न्याय है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मेरठ में शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हाईकोर्ट बेंच मिशन अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एडवोकेट और उनके साथी अधिवक्ता शामिल रहे।