सरधना। सामाजिक हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने नगर की समस्याओं को लेकर एसडीमए को ज्ञापन दिया। संगठन
सरधना। सामाजिक हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट ने सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, पौधरोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरधना-बदरुद्दीन नगर नानू मार्ग के किनारे लगाए गए लगभग पांच हजार पौधे सफाई के नाम पर नष्ट कर दिए गए। ट्रस्ट ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सफाई कार्यों के दौरान पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। ज्ञापन में नगर पालिका की टंकी से 350 टीडीएस युक्त अशुद्ध जल आपूर्ति का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
ट्रस्ट ने अंबेडकर पार्क, तिरंगा चौक और अब्दुल हमीद पार्क की नियमित सफाई तथा वहां चौकीदारों की नियुक्ति की मांग की। इसके अलावा, बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, जल निकासी व्यवस्था, सड़कों, नालियों, मैनहोल की मरम्मत और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की आवश्यकता जताई। अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन पर भी ध्यान देने की मांग की। इस अवसर पर जियाउर्रहमान, हनीफ राणा, सुखबीर सिंह, इरशाद और आरिफ कुरैशी भी मौजूद रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।