दौराला। कैली वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक जीशान गांव में आधुनिक पुस्तकालय खोले जाने के लिए किसान नेता मेहराज के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर लोकसभा के सांसद हरेंद्र मलिक से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सांसद ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया।
जीशान ने बताया कि गांव में आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। गांव के छात्र-छात्राओं को गांव में ही रहकर बेहतर शिक्षा मिल सकेगी और उनके अभिभावक को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। पुस्तकालय खुलने से गांव के युवक, युवतियां नौकरी के लिए अच्छी तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय के अलावा उनका उद्देश्य गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना भी है। सांसद ने उन्हें जल्द पुस्तकालय के निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोहम्मद दानिश रशीद, कामिश, तैमूर आदि मौजूद रहे।