मवाना। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद कासिम ज़ैदी ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र की आगामी पेराई सत्र 2026-27 के दौरान मवाना शुगर मिल में आने वाले गन्ने के ओवरलोड ट्रकों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की।
थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को सपा नेता ने दिए पत्र में कहा कि पूर्व में ओवरलोड गन्ने के ट्रकों के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं और बिजली के तारों में उलझने या वाहन पलटने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ज्ञापन में नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मवाना मिल से शुरू होकर मेरठ रोड बायपास पर मिलने वाली सड़क के निर्माण की मांग की गई। इनके साथ सचिन गुर्जर, मुकेश यादव, कासिम जैदी, नवाब हैदर, नवाब जैदी आदि थे। संवाद