पालिका चेयरमैन पथ प्रकाश व्यवस्था विभाग पालिका के कर्मचारियों की बैठक लेते हुए। (मवाना)
मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने पालिका की पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पथ प्रकाश लिपिक को नगर में खंभों पर दिन में जलने वाली लाइटों को सुबह में ही बंद करने और विद्युत लाइटों पर सेंसर स्विच लगाए जाने के लिए भी आदेश दिए। जिससे कोई भी लाइट दिन में जलती हुई न मिले। अध्यक्ष ने नगर के सराफा बाजार की समस्त लाइटों को ठीक कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पालिका के लाइनमैनों को चौड़े कुएं से आगे रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण वहां स्ट्रीट लगाए जाने व बुधवार के दिन नगर के बाजार की सभी लाइटें ठीक कराने के लिए कहा।