फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशिक्षण केंद्र की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लावड़ - लावड़ में प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने की मांग लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से मुलाकात करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लावड़। कस्बे में अल्पसंख्यक बच्चों के लिए सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने की मांग लिए भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सैय्यद साहिब रजा ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सैय्यद साहिब रजा ने ज्ञापन देते हुए बताया कि कस्बे में कोई भी सरकारी प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। इस कारण अल्पसंख्यक बच्चों को कस्बे से बाहर जाकर प्राइवेट संस्थान में जेब ढीली कर प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। बालिकाएं बाहर नहीं जा पातीं। इस कारण उनके सीखने की ललक मन में ही रह जाती है। कहा कि केंद्र खुलने से महिलाएं, युवतियां और युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे। साथ ही समाज का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। उन्होंने ज्ञापन देकर कस्बे में सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने की मांग की। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने उन्हें जल्द प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें