फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयो होटल बंद कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति ने मवाना और हस्तिनापुर में संचालित ओयो होटलों को बंद कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

समिति द्वारा एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पिछले कुछ समय से मवाना और हस्तिनापुर कस्बे व देहात में कई होटलों में वेश्यावृत्ति जैसी असामाजिक घटनाएं होती पाई गई हैं। जिन पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है। परंतु इससे भी इन होटलों की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण होता नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ वर्षों में तहसील के देहात क्षेत्र में भी ऐसे होटलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इनकी आय का स्रोत अन्य प्रकार की गतिविधियां ही हैं। कई बार इन होटलों में हो रही असामाजिक गतिविधियों से त्रस्त होकर आमजन द्वारा होटल पर हंगामे की भी घटनाएं हो चुकी हैं। ज्ञापन में एसडीएम से मांग की है कि समय-समय पर इन होटलों की जांच होती रही है। साथ ही औचक जांच भी होती रही। ताकि इन होटलों में चल रही असामाजिक व असंवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण लग सके। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रजनीश रोहल, प्रवीण जैन, रवि रस्तोगी, संदीप, विनोद गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें