फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जई मे भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर भाजपा सदस्य बनाये।

विज्ञापन
भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ग्राम जेई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बूथ संख्या 16 पर महेश चन्द ने 50 नये भाजपा कार्यकर्ता बनाए। क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव जई में विधायक सत्यवीर त्यागी ने बूथवार मोबाइल की मिस कॉल देकर 25 सदस्य बनाए। इस दौरान गांव जई के निवासी शकील अहमद के आवास पर विधायक सत्यवीर त्यागी ने बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की बहुउद्देशीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों कि हितैषी है। वर्ष में किसान सम्मान योजना में फार्म भरवाये जा रहे। श्रीत्यागी ने बताया कि प्रत्येक गांव मे एक बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य जो भाजपा इससे ज्यादा सदस्य बन रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकारणी सदस्य हरवीर पाल, शकील अहमद, अनवार अहमद, पूर्व प्रधान अफसर, महेश प्रजापति, हरवीर पाल, बोबी पाल, नरेश कुमार, इरफान अहमद, मुजाहिद साजो, राशिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें