राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सदस्य
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ की मवाना इकाई ने नागपुर में होने वाले 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया। सभी कार्यकर्ताओं को नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमल खटीक क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजयुमों व आरएसएस के नगर संघ चालक अंशुल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुषी शर्मा, विभाग प्रमुख अजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया व संचालन जिला संयोजक प्रज्जवल चौहान ने किया। अमल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और इसमें परिवारवाद ना होकर सामान्य कार्यकर्ता भी एक राष्ट्र स्तर का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंशु गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है जो शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 71 वर्षों से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप शॉर्या अग्रवाल, हर्ष राजवंशी, निखिल गुप्ता, श्रेयांश कौशिक, गौरव शर्मा, रजत अग्रवाल, विहिप के सौरभ शर्मा व मनीष शर्मा, गौरव राणा शिव त्यागी मयूर रस्तोगी आदि व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद