फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महक जैन बनीं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल वर्ल्ड 2025 की प्रथम रनर अप

Tue, 28 Oct 2025 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय की इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन की सलाहकार व विश्वविद्यालय से इनक्यूबेटेड स्किनकेयर ब्रांड वाइल्डओक की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी महक जैन मिसेज इंडिया इंक 2025 प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल वर्ल्ड की प्रथम रनर-अप का खिताब जीता।
विज्ञापन

उन्हें मिसेज इंडिया बियॉन्ड एलीट का विशेष सम्मान प्रदान किया गया। महक जैन ने अमेरिका की आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और रेथियॉन टेक्नोलॉजीज़ में आठ वर्षों तक कार्य किया। उन्होंने भारत लौटकर नवाचार और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया। वर्तमान में वह वाइल्डओक स्टार्टअप के माध्यम से विज्ञान, वेलनेस और पर्यावरण के संतुलन पर काम कर रही हैं। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें