फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगा वीकेंड: तीन दिन की छुट्टी,पहाड़ों पर घूमने निकले सैलानी, सिवाया टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति

Sat, 19 Apr 2025 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी और अब तीन की छुट्टी होने के कारण सैलानियों ने शुक्रवार को पहाड़ों की ओर रुख किया। 
विज्ञापन
सिवाया टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी और अब तीन की छुट्टी होने के कारण सैलानियों ने शुक्रवार को पहाड़ों की ओर रुख किया। हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन हो गई, जो देर शाम तक रही। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिस कारण गर्मी से वाहन चालकों को बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छुट्टी मनाने के लिए सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, हरियाणा आदि स्थानों से सैलानी देहरादून, कश्मीर, मनाली, ऋषिकेश की ओर जा रहे है। हाईवे पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने से परतापुर से लेकर दादरी तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

सियावाया टोल प्लाजा पर खड़ी कारें - फोटो : अमर उजाला
सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक टोल प्लाजा से लगभग 48 हजार वाहन होकर गुजरे।

टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि जाम की एक वजह यह भी है कि बहुत से वाहन चालक फास्टैग सही नहीं लगाते, जिस कारण फास्टैग स्कैन करने में समय लगता है। बताया कि जाम से निपटने के लिए रिवर्स लाइन भी चलानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें