फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के आत्मनिर्भर कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आज

Sun, 09 Nov 2025 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। भाजपा के आत्मनिर्भर कार्यक्रम को लेकर बैठक में तैयारी की जानकारी देते पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक का आयोजन रविवार रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसे लेकर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि सभा के मुख्य अतिथि राज्य कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. शिवकुमार राणा और पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारी वर्ग एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। मण्डल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना को सशक्त करेगा और स्थानीय प्रोफेशनल्स, व्यापारी एवं उद्यमियों के बीच संवाद का सेतु बनेगा। कार्यक्रम के संयोजक विनोद जैन, ललित गुप्ता सुभाष वेद, दीपक शर्मा, शिवकुमार जैन, मुदित माहेश्वरी, शंकर सिंह, संजीव पंवार, रक्षित गर्ग, पिंकी सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें