फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर सुरक्षा जागरूकता पर सिटीजन वॉइस की बैठक रविवार को लाला रामानुज वैश्य अनाथालय में हुई। अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने संचालन करते हुए कहा कि तकनीक जीवन आसान बनाती है, लेकिन साइबर क्राइम रोज सुर्खियां बटोरते हैं। सतर्कता जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने सलाह दी कि फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक से लेन-देन रोकें और साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। विशेषज्ञ चिराग-तुषार ने मजबूत पासवर्ड बनाने पर जोर दिया। शिक्षाविद् कंवलजीत सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, मधु डांग और रिचा सिंह ने अनजान लिंक, ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी। सीमा शर्मा, हर्षवर्धन राजवंशी बिट्टन, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, पुनीत शर्मा, अतुल त्यागी निक्कू, कुलदीप, गौरव यादव, सुनील शर्मा, अजय शर्मा, गौहर, कंवलजीत सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें