मवाना - वोट अभियान को लेकर पवन धाम कॉलोनी में लोगों को जागरुक करते हुए विनोद खटीक। स्रोत : संवा
मवाना। अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खटीक की अध्यक्षता में एसआईआर वोट अभियान पर बैठक हुई। इसमें अभियान की सफलता और पात्र नागरिकों के मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर चर्चा की गई। विनोद खटीक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। वे पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण कराने में सहयोग करेंगे। उनका लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी बताया। बैठक में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, गोविंद गुप्ता, जयप्रकाश, प्रवीण, गोपाल, महेश, अनिल, मनोज, मनीष, डॉ. मनोज, राम सिंह, रवि रस्तोगी और एडवोकेट संजीव रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।