फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 3000 छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता का संदेश दिया

विज्ञापन
मवाना - एएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला बनाते हुए। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
- सीडीओ और एडीएम ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत एक विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 3000 छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। उन्होंने मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरुकता का संदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजयवर्धन तोमर का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे पंजीकरण कराएं। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। विजयवर्धन तोमर ने फॉर्म-6, 7 और 8 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा जाता है। नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता से जुड़े पोस्टर, स्लोगन और रंगोली प्रस्तुत की। वाद-विवाद प्रतियोगिता में युवाओं की भूमिका और मतदान के महत्व पर विचार रखे गए। प्रतियोगिता का संयोजन कैप और अलशिफा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें