खुदाई में मिले सिक्के
इस दौरान टीम अपने साथ धातु के सिक्के, टेराकोटा पॉटरी व लखौरी ईंटें लेकर गई। नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष व शोभित विवि के असिस्टेंट प्रो. प्रियंक भारती के साथ टीम यहां पहुंची। सदस्यों ने बहसूमा, उजड़ी खेड़ी, हस्तिनापुर बारहखंभा आदि स्थानों का निरीक्षण कर मिट्टी के नमूने व तस्वीरें लीं। इससे पहले 1950-52 में हस्तिनापुर सहित 30 अन्य साईटों पर उत्खनन डॉ. बीबी लाल ने किया था। टीम में डॉ. नैन आनंद चक्रवर्ती, संगीता चक्रवर्ती एवं विनोद उपल शामिल रहे।