मेरठ। गांधी बाग मैदान पर पिछले सात साल से क्रिकेट खेल की बारीकियां सीख रहे युवा और होनहार क्रिकेटर हितेश कुमार का चयन जोनल क्रिकेट कैंप में हुआ है। कैंप 10 मई से अहमदाबाद में लगेगा। हितेश ने अपनी शानदार फॉर्म और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
हितेश की कामयाबी के पीछे उनके कोच तनकीब अख्तर का अहम योगदान है। कोच के कुशल मार्गदर्शन में हितेश पिछले सात वर्षों से गांधी बाग में कड़ा अभ्यास किया है। मूल रूप से खालिदपुर गांव के रहने वाले हितेश मेरठ के प्रतिष्ठित ''द आर्यन स्कूल'' में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। इससे पहले वह यूपीसीए अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इस साल अंडर-16 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने छह मैच की 10 पारियों में कुल 380 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन रहा है। शुक्रवार को एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।