मेरठ। यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक शमूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हापुड़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मेरठ जिले की बॉक्सिंग टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा । इसके लिए पुरुष वर्ग और महिला वर्ग का ट्रायल सुबह 8:00 बजे से बॉक्सिंग अकादमी सिसौली गढ़ रोड पर होगा। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मेरठ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में केवल वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्मे खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। पहले ट्रायल का स्थान नानकचंद एंग्लो संस्कृत कॉलेज निर्धारित किया गया था लेकिन 15 मार्च को कॉलेज में यूपी पुलिस परीक्षा होने के कारण ट्रायल का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है।