फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ की साक्षी ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक किया गया। इसमें गढ़ रोड स्थित राजेश तोमर कुश्ती एकेडमी की पहलवान साक्षी ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इससे पहले भी स्कूल नेशनल गेम्स और जूनियर नेशनल व सब जूनियर नेशनल में वह पांच पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी एकेडमी में कोच राजेश तोमर व अन्य खिलाड़ियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गार्गी ने जीते 4 स्वर्ण पदक
मेरठ। सीआईएसईसी क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अगस्त तक वाराणसी में किया गया। प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की छात्रा व एथलीट गार्गी ने चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप और 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। गार्गी पिछले चार वर्षों से अंतरराष्ट्रीय एथलीट निधि सिंह के पास स्प्रिंट इवेंट की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें