फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की नंदिनी ने उत्तराखंड लीग में मचाया धमाल

विज्ञापन
उत्तराखंड प्रिमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी करने वाली नंदनी कौशिक
विज्ञापन
बागेश्वर एरियल की टीम की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजी के दम पर दिलाई जीत
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में मेरठ की महिला क्रिकेटर भी कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। लीग के पहले ही मैच में मेरठ में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली नंदिनी कौशिक ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

लीग में पिथौरा गढ़ हैरिकेंस और बागेश्वर एरियल की टीम के बीच मैच में नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इसके बाद बागेश्वर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी। बागेश्वर एरियल की शुरूआती बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आई मेरठ के छाया कराना क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण करने वाली नंदिनी कौशिक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंद में 41 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता। टूर्नामेंट में मेरठ से महिला क्रिकेटर दीक्षा तोमर, रीता और नंदनी कौशिक बागेश्वर एरियल टीम से खेल रही हैं। यह तीनों खिलाड़ी छाया कराना से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। छाया भी बागेश्वर एरियल टीम के मैंटोर हैं। वहीं वेदिका मसूरी क्वींस से खेल रही हैं। मेरठ की चार महिला क्रिकेटर टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें