फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की ज्योति ने 103, रिया ने 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपीसीए की ओर से आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
विज्ञापन

- 16 महिला खिलाड़ियों की सूची में मेरठ की तीन क्रिकेटर भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे यूपी स्पीड हंट कार्यक्रम के तहत 14 और 15 जुलाई को नोएडा में तेज गेंदबाजों के ट्रायल हुए। इसमें महिला वर्ग में मेरठ की तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। मेरठ की ज्योति ने 103 तो रिया ने 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यूपीसीए की ओर से इन दो दिवसीय ट्रायल में 16 महिला क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसमें मेरठ की इन दोनों क्रिकेटरों का शानदार प्रदर्शन रहा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पुरुष और महिला दोनों वर्ग से तेज गेंदबाजों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आगरा, कानपुर, वाराणसी समेत तमाम जिलों में ट्रायल कैंप लगाए जा चुके हैं। मेरठ में भी यह ट्रायल होने थे लेकिन बाद में नोएडा में ट्रायल शिफ्ट किए गए। 14 और 15 जुलाई को नोएडा में हुए ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और संभल से तेज गेंदबाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यूपीसीए के सोशल मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को नोएडा में हुए ट्रायल में शानदार खिलाड़ियों के नाम जारी किए गए। इसमें मेरठ की तीन महिला क्रिकेटरों के नाम रहे। इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की भी महिला क्रिकेटर रहीं।
विज्ञापन

इन महिला क्रिकेटरों ने फेंकी सबसे तेज गेंद
अमरोहा की तेज गेंदबाज उदीषा ने 106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। गाजियाबाद की रेखा ने भी यही स्पीड निकाली। तीसरे स्थान पर 103 की स्पीड के साथ गाजियाबाद की चहक, बागपत की रुचि इसी स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मेरठ की ज्योति का नाम पांचवें स्थान पर रहा। उन्होंने 103 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गेंदबाजी की। छठे स्थान पर मेरठ की ही रिया भाटी रहीं। उन्होंने 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। सातवें स्थान पर सहारनपुर की अंशुल चौधरी ने भी 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली। आठवें स्थान पर गाजियाबाद की ककुन ने 100 किमी, नौवें स्थान पर गौतमबुद्धनगर की सुरभि ने 97, 10वें स्थान पर सहारनपुर की कल्पना ने 95, 11वें स्थान पर मेरठ की मनीषा ने 95 किमी, 12वें स्थान पर गाजियाबाद की प्रज्ञा ने 95, 13वें स्थान पर गाजियाबाद की ही नेहा 95 के साथ, 14वें स्थान पर मुजफ्फरनगर की परी 92 के साथ, गौतमबुद्धनगर की श्रेष्ठा ने 90 के साथ 15वें और गाजियाबाद की जलाज ने 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 16वां स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें