संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के तीन बास्केटबाल खिलाड़ियों सोफिया स्कूल की अनन्या सक्सेना, एमपीजीएस मेरठ कैंट की एंजेल मलिक और आईपीएस की कीर्ति रावत का चयन सब जूनियर नेशनल कैंप के लिए हुआ है। हाल ही में कानपुर देहात में 14 से 17 सितंबर तक हुई 29वीं यूपी राज्य सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल कैंप 18 सितंबर से एक अक्तूबर तक मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स मेरठ कैंट में आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल टीम का चयन 50वीं सब जूनियर बास्केटबॉल नेशनल के लिए किया जाएगा। यह चैंपियनशिप देहरादून में तीन से 10 अक्तूबर तक होगी। खिलाड़ियों के चयन पर मेरठ बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा बेग, सौरभ जैन, असलम, संजय सिरोही ने टीम को बधाई दी। मिर्जा बेग ने बताया कि बालिकाओं के कैंप में अमरजीत सिंह कोच होंगे और वह दो अक्तूबर को टीम के साथ देहरादून के लिए रवाना होंगे।