फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेडियो पत्रकारिता के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से संचालित 34 घंटे के पत्रकारिता प्रशिक्षण कोर्स में बृहस्पतिवार को पत्रकारिता रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. कल्पना चौधरी ने छात्राओं को रेडियो पत्रकारिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेडियो पत्रकारिता समाचारों की रिपोर्टिंग, संपादन और प्रसारण की कला है। इसमें साक्षात्कार, जांच और अवलोकन से तथ्य जुटाए जाते हैं। इन्हें संक्षिप्त, स्पष्ट और सटीक तरीके से पेश किया जाता है। यह पारंपरिक पत्रकारिता का ऑडियो रूप है। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और ऑनलाइन वीडियो के जरिए भी समाचार सेवाएं दी जाती हैं। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें