फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की आस्था द्विवेदी का दिल्ली हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल से रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मेरठ की हॉकी खिलाड़ी आस्था द्विवेदी का चयन दिल्ली की टीम में हुआ है। आस्था इस समय दिल्ली में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही हैं। वह एनएएस कॉलेज हाॅकी मैदान में प्रदीप चिन्योटी से पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर आस्था द्विवेदी और प्रशिक्षक प्रदीप चिन्योटी को मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, ललिता यादव, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल आदि ने बधाई दी। मेरठ की बेटियां हॉकी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसी के चलते कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया ने भी यहां मेरठ में प्रदीप चिन्योटी से प्रशिक्षण लिया था। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा भी इसी मैदान से निकली है। इस मौके पर प्रभा ठाकुर, शिवा भारद्वाज, मनोज कुमार, दिव्या कौशिक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, हाकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार आदि ने सभी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें