फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो में मेरठी लाल मनु का मुकाबला आज

Thu, 11 Aug 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठी शटलर मनु अत्री बृहस्पतिवार से रियो ओलंपिक में अपना सफर शुरू करेंगे। वे अपने जोड़ीदार सुमित रेड्डी के साथ इंडोनेशिया की जोड़ी से भिड़ेंगे। भारत की नंबर वन जोड़ी से पदक की आस है।
विज्ञापन

मनु के पिता एवं एथलेटिक्स कोच राजाराम ने बताया कि मंगलवार को मनु से बात हुई थी। वह किसी दबाव में नहीं है। उसने बताया कि ओलंपिक में सब खिलाड़ी समान हैं। जीत और हार का फैसला खिलाड़ी का दिन तय करता है। बकौल राजाराम मनु ने ओलंपिक के लिए बेहतर तैयारी की है। वह देश के लिए पदक जरूर जीतेगा। मनु ने एशियन गेम्स 2014 में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
मैक्सिको ग्रांड प्रिक्स 2015 में गोल्ड मेडल, यूएस ओपन ग्रांड प्रिक्स 2015 में सिल्वर मेडल, लेगास इंटरनेशनल चैलेज 2015 में गोल्ड मेडल, कनाडा ओपन ग्रांड प्रिक्स में गोल्ड मेडल, साउथ एशियन गेम्स 2016 में 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल हासिल किया है। सुमित और उसकी जोड़ी शानदार है। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें