फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत का नशा: चलती कार में सवार युवकों ने स्टंट करते हुए आतिशबाजी की, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

Sat, 25 Feb 2023 09:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : चलती कार में सवार युवकों ने स्टंट करते हुए जमकर आतिशबाजी की। युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार से स्टंट करते सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के खरखौदा क्षेत्र में चलती कार में सवार कुछ युवक आतिशबाजी और स्टंट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार देर रात खरखौदा में बिजली बंबा क्षेत्र के हापुड़ रोड पर एक चलती कार में सवार कुछ युवक आतिशबाजी व स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हुए। जिनका वीडियो वायरल हुआ है। वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।



नियमों को ताक पर रख युवक आए दिन इस तरह के कारनामे कर रहे हैं। थाना खरखौदा की बिजली बंबा चौकी समीप ही यातायात पुलिस केंद्र भी बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार देर रात चलती कार में सवार युवकों ने आतिशबाजी व स्टंट करते हुए जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
विज्ञापन


वहीं इस दौरान कुछ लोगों ने इन युवकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर, मामले की जानकारी होने पर खरखौदा पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें