फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के नवाबगढ़ी गांव में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल, तनाव

Wed, 28 Jan 2026 01:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में हौज निर्माण को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हुआ, गांव में तनाव का माहौल बना है।

विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में गांव नवाबगढ़ी में मामूली कहासुनी के बाद हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हौज निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोईन अपने घर के पास हौज का निर्माण करा रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष ने आपत्ति जताई। पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद तेजी से बढ़ गया।

युवक पर चलाई गई गोली, हालत गंभीर
आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने मोईन पर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा
फायरिंग की सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें