ट्रांसपोर्ट नगर की नई बस्ती में मंगलवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: PM Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर
स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कई नाले खुले पड़े हैं और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
नाले ढकने की उठाई मांग
लोगों ने प्रशासन से नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना टल सकती थी। कुछ समय तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।