कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक के पास सुबह सात बजे लोगों ने अधजला शव देखा। मृतक की पहचान सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में हुई है।
सैन्य क्षेत्र में कंकरखेड़ा रेलवे फाटक के पास फ्लाईओवर के नीचे शराब पार्टी के दौरान युवक की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जला दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 70 फीसदी जला शव सड़क किनारे पड़ा देख दहशत फैल गई। पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। घटना स्थल से एक पैन कार्ड मिला है। जिस पर सचिन कुमार नाम लिखा है। बीयर और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने देर रात मृतक की पहचान सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में की।
विज्ञापन
Trending Videos
कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक के पास सुबह सात बजे लोगों ने अधजला शव देखा। मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सदर बाजार और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सदर बाजार थाना क्षेत्र का होने के चलते वहां की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मौके पर बीयर और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।
माना जा रहा है कि शराब पिलाने के बाद युवक की हत्या की गई। इसके बाद पहचान मिटाने के मकसद से शव जला दिया गया। शव के पास ही सीमेंट की टाइल पर खून फैला था। खून सनी टाइलें भी पुलिस ने कब्जे में ले लीं। शव के ऊपर का हिस्सा करीब 70 फीसदी जला हुआ था। पैन कार्ड किसका है, इसकी जांच पुलिस ने शुरू की। दे रात पुलिस ने शव की शिनाख्त सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में की। सचिन फास्टफूड का स्टॉल लगाता था।
सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह
सैन्य क्षेत्र में सड़क पर हत्या कर शव जलाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। घटनास्थल भले ही सदर बाजार क्षेत्र का है, लेकिन कंकरखेड़ा थाना वहां से करीब 300 मीटर दूर है। कस्बा चौकी 200 मीटर दूर है। ऐसी घटना हुई और किसी ने देखा तक नहीं, यह बात भी हैरान करने वाली है। युवक और आरोपियों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।