मेरठ के जानीखुर्द से तकरीबन एक सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार रात को बरामद कर लिया। युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरो मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जानीखुर्द थानाक्षेत्र के गांव पूठरी में शुक्रवार रात पुलिस ने एक युवक (21) का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मुंडाली गांव के सात दिन से लापता आकाश का बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
यह भी पढ़ें: MEERUT: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका, परिवार के 10 बैंक खाते मिले, गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव जानी थानाक्षेत्र के पूठरी गांव के श्मशान में गड्डा खोदकर दबाया गया था। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया है। मुंडाली पुलिस ने घटना को लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया है।