फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, शव को श्मशान में दबाया, सात दिन से था लापता

Sat, 12 Nov 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र से लापता युवक का शव पूठरी गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक एक सप्ताह से लापता चल रहा था। वहीं शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द से तकरीबन एक सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार रात को बरामद कर लिया। युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरो मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानीखुर्द थानाक्षेत्र के गांव पूठरी में शुक्रवार रात पुलिस ने एक युवक (21) का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मुंडाली गांव के सात दिन से लापता आकाश का बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें: MEERUT: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका, परिवार के 10 बैंक खाते मिले, गिरफ्तारी के लिए दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव जानी थानाक्षेत्र के पूठरी गांव के श्मशान में गड्डा खोदकर दबाया गया था। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया है। मुंडाली पुलिस ने घटना को लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें