फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: योगी करते हैं यूपी की तारीफ, जबकि अपराध की राजधानी बना प्रदेश : प्रमोद तिवारी

Tue, 17 Sep 2024 04:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा, इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन
मेरठ में मीडिया से बात करते कांग्रेस सांसद प्रमोदी तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की तारीफ करते रहते हैं, जबकि एनसीपीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश अपराध की राजधानी बन गई है। यहां अच्छी पुलिस और अफसर हैं लेकिन राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं है। भाजपा की लांड्री सर्विस लेने वाला, झंडा उठाने वाला हो, वह सबसे साफ सुथरा व्यक्ति हो जाता है। 45 साल की राजनीति मेरी हो गई, आज तक मैंने सदन में ऐसी भाषा नहीं सुनी। राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने ये बातें मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

 

प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा, इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। संजय निषाद और राजभर की टिप्पणी पर कहा कि ये लोग सभी दलों के साथ रह चुके हैं। ये जिसके साथ रहते हैं, उसी की गाते हैं। ऐलान किया कि बुधवार को कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ मंडल स्तरीय प्रदर्शन रहेगा।
तिवारी ने कहा कि नफरत की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस मुहब्बत की दुकान खोलती है। गुजरात में प्रधानमंत्री के बयान पर बोले कि वहां की धरती महात्मा गांधी के लिए जानी जाती है जबकि वहां भाजपा द्वारा गोडसे की विचारधारा को बढ़ाया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने जो कहा वो कभी नहीं किया। एक राष्ट्र और एक चुनाव जरूरी बातों से ध्यान हटाने का शिगूफा है।
विज्ञापन

एक देश एक चुनाव पर बोले कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहा है, सालभर बाद एक साथ चुनाव अव्यावहारिक है। दो तिहाई बहुमत इसके लिए जरूरी है जबकि साधारण बहुमत तक नहीं है सरकार के पास। हरियाणा में चुनाव पर कहा कि वहां कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई है, आम आदमी पार्टी (आप) का कोई जनाधार वहां नहीं है। आप से लोकसभा चुनाव में गठबंधन का ये मतलब नहीं कि विधानसभा में भी हो। 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की। मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू कहते हैं कि राहुल गांधी को आतंकवादी घोषित किया जाए, यह शर्मनाक है। राहुल गांधी सबसे ज्यादा आतंकवाद से पीड़ित हैं। प्रधानमंत्री को ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और खुद भी खंडन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें