फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन रैपिड रेल के क्रॉसिंग पिलर से मलबा गिरा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन रैपिड रेल के क्रॉसिंग पिलर से मलबा गिरा, एक घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तहसील मुख्यालय के सामने शनिवार को निर्माणाधीन रैपिड रेल के क्रॉसिंग पिलर के बीम के कोने का हिस्से टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान मलबे दबकर एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मचने से जाम की स्थिति बन गई।
रैपिड रेल के लिए तहसील मुख्यालय के बाहर क्रासिंग पिलर बनाए गए हैं। यहां कई ठेले वाले खाने-पीने का सामान बेचते हैं। शनिवार को बीम का कोना टूटने से पत्थर गोविंदपुरी निवासी इकबाल के चेहरे पर जा लगा। इससे इकबाल घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया। गनीमत रही कि ज्यादातर मलबा नाले में गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बाहर आ गया बीम का सरिया
इससे बीम में लगे सरिया बाहर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के कारण लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ है। लगभग एक साल पहले हरमुखपुरी गेट के सामने भी क्रेन का हुक टूटने से 14 फुट ऊंचाई से सेगमेंट जमीन पर गिर गया था। उस समय आसपास की कॉलोनियों के कई मकानों के शीशे चटक गए थे।
विज्ञापन

मोदीनगर तहसील के पास ठेकेदार द्वारा किए जा रहे यू शैल बीम की स्ट्रेचिंग के काम के दौरान बीम के कोने के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े सड़क पर नीचे गिर गए, जिसमें एक राहगीर को मामूली चोट आई है। मौके पर मौजूद टीम द्वारा व्यक्ति का प्राथमिक उपचार तुरंत करवाया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुनीत वत्स, एनसीआरटीसी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें