फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल तस्वीर से खुली मेडिकल अस्पताल की पोल, एम्स जैसा बनाने का दावा फेल!

Mon, 21 Jan 2019 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीमारदारों के साथ स्ट्रेचर पर लंबी दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक तरफ मेडिकल कॉलेज को एम्स जैसा बनाने का दावा किया जाता है तो दूसरी तरफ मरीजों को एक्सरे तक के लिए तीमारदारों के साथ स्ट्रेचर पर ‘लंबी दौड़’ लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एक्सरे फिल्म की किल्लत चल रही है। ऐसे में इमरजेंसी में आए मरीजों को अस्पताल के बाहर लैब से एक्सरे कराने पड़ रहे हैं। 
वहीं तीमारदारों का कहना है कि उन्हें एक्सरे बाहर की लैब से कराना पड़ रहा है। इतने बड़े अस्पताल में यह व्यवस्था चरमराई हुई है। पिछले दिनों भी कई मरीजों को इसी तरह जांच के लिए बाहर ले जाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। 

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. धीरजराज का कहना है कि एक्सरे फिल्म की कमी चल रही है, जो एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा डिजिटल एक्सरे भी जल्द ही शुरू होने वाला है। डिजिटल एक्सरे शुरू होने से काफी समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें