फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: मेरठ के दौराला में बच्चा चोरी के शक में अर्द्धविक्षिप्त महिला से मारपीट, दी यात्नाएं

Tue, 27 Sep 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे दौराला में एक महिला से बच्चा चोरी के शक में मारपीट कर दी गई। ग्रामीणों ने महिला के हाथ-पांव पकड़कर यात्नाएं दीं। वहीं इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
महिला से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला में एक महिला से बच्चा चोरी के शक में मारपीट कर दी गई। यहीं नहीं ग्रामीणों ने महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार महिला पूछताछ में अपना नाम तक भी नहीं बता पा रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चा चोरी के शक में नंगली साधारण गांव में ग्रामीणों ने महिला से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई और पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार महिला अर्द्धविक्षिप्त थी। वह अपना नाम भी नहीं बता पर रही थी। वहीं महिला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में नहीं थम रहा अपराध, फिर मिली सिर कटी लाश, तीन घंटे बाद हुई शव की पहचान
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के नंगली साधारण गांव के पास जंगल के रास्ते से बच्चे स्कूल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मिली एक महिला बच्चों के साथ खेलने लगी और उनसे खींचातानी करने लगी। बच्चे महिला से डर गए और दौड़कर गांव में पहुंचे। बच्चाें ने महिला के बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बच्चा चोर होने का शोर मचते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े और वहां घूम रही महिला को दबोचकर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन ग्रामीण उसे पीटते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस महिला से पूछताछ की लेकिन पुलिस पूछताछ में वह अपना नाम भी नहीं बता सकी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें